{"_id":"647b8be60edd323ed0097744","slug":"abhishek-singh-will-go-to-berlin-to-play-world-summer-games-ghazipur-news-c-20-1-236307-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विश्व समर गेम्स खेलने बर्लिन जाएंगे अभिषेक सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विश्व समर गेम्स खेलने बर्लिन जाएंगे अभिषेक सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। क्षेत्र के बवाड़ा निवासी खिलाड़ी अभिषेक सिंह यादव का जर्मनी के बर्लिन में 12 से 27 जून तक आयोजित होने वाले विश्व समर गेम्स 2023 के लिए चयन जूनियर हैंडबाल भारतीय टीम में किया गया है। इसकी जानकारी गांव सहित परिजनों एवं खेल प्रेमियों को होते ही हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया।
अभिषेक सिंह यादव ने बताया कि उनके लिए यह गौरव का पल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच के साथ ही माता-पिता एवं दोस्तों का दिया। अभिषेक ने बताया कि सफलता के शिखर को प्राप्त करना है तो, पूरी लगन एवं एकाग्रता से अपना नैसर्गिक खेल बिना किसी दबाव के खेलना होगा।
उनके कोच रविंद्र सैनी ने बताया कि अभिषेक सिंह यादव का जूनियर भारतीय हैंडबाल टीम में चयन होना, जिले एवं प्रदेश के लिए गौरव की बात है। अभिषेक इससे पहले आर्मी स्कूल दिल्ली की ओर से खेला करते थे, जिसमें उन्होंने अब तक छह बार स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
कहा कि अभिषेक वर्तमान में कक्षा बारह का छात्र है, जो सैनिक स्कूल, दिल्ली में अध्ययनरत है। बताया कि वह अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र है।
बता दें विश्व समर गेम्स में 190 देशों के सैकड़ों खिलाड़ी विभिन्न वर्गों के विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। बताया कि पिता अरविंद यादव दिल्ली में भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात है। मां इंदु देवी गृहणी है, जबकि चाचा चुन्नू यादव गांव पर रहकर कोटे की दुकान चलाते हैं।