फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   aap celebrate victory

आप की जीत पर जश्न

Tue, 10 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 10 Feb 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
aap celebrate victory
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत से पार्टी
विज्ञापन
के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।  मंगलवार को आप कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में आमघाट सहकारी कालोनी स्थित पार्क में पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ददरीघाट पहुंचकर साफ- सफाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर लोगों का मुंह मीठा कराया।


कचहरी के पास आयोजित सभा में जिला संयोजक ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि पार्टी की जीत से भाजपा सरकार को करारा जवाब मिला है। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संविधान में वर्णित आम जन की मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर गुल्लू सिंह यादव, जावेद अहमद, रुद्रेश कुमार निगम, कबीर अहमद खान, प्रमोद यादव, जगनरायन यादव, मो. कासिम, नीरज सिंह, सोनू चौहान, अंशु पांडेय, हनुमान बिंद, अनूप मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राजेंद्रनाथ और संचालन तारिक अहमद ने किया।


 दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार जीत से उत्साहित आप कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कबीर खां, अनिल गुप्त, रवि वर्मा, मंटू गुप्त, आशीष गुप्त, राहुल गुप्त, रमेश गुप्त, जैनुद्दीन, मुमताज अहमद, मुन्ना प्रसाद आदि मौजूद थे।


मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार दिल्ली विधानसभा में आप को मिली ऐतिहासिक जीत पर नगर के विभिन्न महल्लों में आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार मलेठी चट्टी पर हुई आप कार्यकर्ताओं की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस मौके पर सुरेश गुप्त, इम्तियाज अहमद  आदि उपस्थित थे।


वहीं कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार चौक पर कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर आनंद सिंह, प्रदीप गुप्त, सुरेश सिंह यादव, उमा चौहान, प्रेमचंद, जयराम शर्मा, रामचरित प्रजापति उपस्थित थे। सैदपुर तहसील व दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने दिल्ली में आप पार्टी की जीत के खुशी में अंगूर बांट कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में पूर्व वार अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, यशवंत सिंह, बचाऊ राम, विद्याविनोद पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed