फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man riding a bike fell into a pit after coming in front of a Nilgai, died

Ghazipur News: नीलगाय के सामने आने से बाइक सवार युवक गड्ढे में गिरा, मौत

Thu, 28 Mar 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike fell into a pit after coming in front of a Nilgai, died
नंदगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुआपुर गांव के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार युवक सड़क के नीचे गड्ढे में गिर गया। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। नीलगाय से बचने के चक्कर में वह असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सेमरा चक फैज गांव निवासी प्रदीप कुमार (23) बाइक से अपने भाई के ससुराल फिरोजपुर जीवन गांव गया था। वहां से शाम को घर वापस आ रहा था। भुआपुर गांव के पास अचानक नीलगाय के सामने आ जाने से युवक अनियंत्रित हो गया। असंतुलित होकर वह सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलावस्था में उसे जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रदीप की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया की मृतक का बड़ा भाई सुधीर कुमार ने बुधवार को सुबह थाने में घटना की लिखित जानकारी दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed