फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man died after coming in contact with a broken electric wire

Ghazipur News: टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 28 May 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A young man died after coming in contact with a broken electric wire
जमानिया। रघुनाथपुर गांव में मंगलवार को टूट कर खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

गांव निवासी बालमुकुंद (25) सुबह करीब 11 बजे घर के पास चरी के खेत में कार्य कर रहे थे। खेत में पहले से टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। ग्रामीणों ने उन्हें तार से अलग कर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दयाराम दास ने बताया कि सोमवार की रात आई आंधी और बारिश के कारण घर में बिजली आपूर्ति के लिए लगा तार टूटकर खेत में गिर गया था, जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। बालमुकुंद अनजाने में उसी खेत में काम करने चले गए थे। घटना के समय मृतक का छोटा भाई कृष्ण मुरारी भी पास ही था, जिसने बड़े भाई को जमीन पर गिरा देखकर शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed