स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को विकासखंड क्षेत्र में साप्ताहिक टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। ब्लाॅक प्रोग्राम मैनेजर प्रेमप्रकाश राय ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविरंजन के निर्देशन में ब्लाॅक के 31 गांवों में टीकाकरण किया गया। अभियान के तहत ब्लाॅक के पलिया, बरही, बरेंदा, बौरी, मरदह, दुर्खुशी, रायपुर बाघपुर, रानीपुर, हैदरगंज, पृथ्वीपुर, खजूरगांव, पारा, मटेहूं, बीरबलपुर, सुलेमापुर, घरिहां, मरदह मेन, गाईं, अविसहन, गोविंदपुर कीरत, बिहरा, बसवारी, इंदौर, गेहुंड़ी, जगदीशपुर अवतार, पलहीपुर, भवरहां, रुहीपुर, तिलाड़ी सहित अन्य केंद्रों पर स्वास्थ्य टीमों ने टीकाकरण किया।