फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A smuggler arrested with ten kilos of ganja

Ghazipur News: दस किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
A smuggler arrested with ten kilos of ganja
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के उदंती नदी पुल से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार को दस किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। साथ ही बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम के साथ उदंती नदी पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट के बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई पड़ा। सीट बंधी बोरी में 10 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील यादव निवासी गहनी (फौलादपुर) बताया। पुलिस ने बताया कि वह भारी मात्रा में गांजा ले जाते समय पूर्व में जनपद आजमगढ़ में जेल जा चुका है। आर्थिक तंगी बदहाली होने पर पुन: गांजे के व्यवसाय में लगकर असम, उड़ीसा से कम दामों में गांजा लाकर अपने यहां के चट्टी चौराहों के फुटकर दुकानदारों को ऊंचे दामों में बेचकर अपने नुकसान की भरपाई में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed