फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A laborer was crushed to death by a tractor that was leaving after unloading soil

Ghazipur News: मिट्टी गिराकर जा रहे ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत

Fri, 16 Jan 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A laborer was crushed to death by a tractor that was leaving after unloading soil
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के गैबीपुर- औड़िहार स्थित अंडरपास के पास मिट्टी गिराकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर शुक्रवार की शाम सात बजे मजदूर मिथिलेश बिंद (35) की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गैबीपुर- औड़िहार मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा- बुझाकर 8.30 बजे जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

कोतवाली धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि ताजपुर मोलना निवासी मिथिलेश बिंद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता थे। वह गैबीपुर में मजदूरी का काम कर रहे थे। देर शाम मजदूरी का कार्य खत्म हुआ तो औड़िहार से मुर्गा खरीदकर घर जा रहे थे। अंडरपास के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने
विज्ञापन

औड़िहार - गैबीपुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि शेखपुर के पास रेलवे का काम चल रहा है। इसके चलते महीनों से इस सकरे व सिंगल रास्ते से हर रोज दिन में सैकड़ों बार ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में मिट्टी लादकर आते व गिराकर वापस जाते हैं। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि इन ट्रैक्टर चालकों से कई बार मना किया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि समझा बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed