फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A husband and wife sitting in a hut were struck by lightning and died

Ghazipur News: झोपड़ी में बैठे पति-पत्नी पर गिरी बिजली, माैत

Tue, 05 May 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A husband and wife sitting in a hut were struck by lightning and died
भांवरकोल/करीमुद्दीनपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में सोमवार की शाम आंधी व बारिश से बचने के लिए ट्यूबवेल स्थित झोपड़ी में बैठे दंपती सुकर राजभर (45) और शिवकुमारी देवी (42) की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। ज्ञानपुर गांव निवासी लक्ष्मी ने बताया पिता सुकर राजभर, मां शिवकुमार देवी और भाई रवि किशन राजभर खेतों में रखे भूसा को बोरे में रख रहे थे। शाम में अचानक आंधी आने के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए पिता, माता और भाई कुछ दूरी पर स्थित अपनी ट्यूबवेल की झोपड़ी में आ गए। इधर, खेतों में काम कर रहे ईश्वर राजभर और उसकी पत्नी गीता देवी भी आ गईं।
विज्ञापन

पड़ोसी हीरालाल भारती ने बताया कि इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली चमकी। बिजली के चपेट में आने से सुकर राजभर, उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी, उनका पुत्र रवि किशन राजभर, ईश्वर राजभर और उसकी पत्नी के गीता देवी झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रवि किशन राजभर, ईश्वर राजभर और गीता देवी को उपचार कर घर भेज दिया, जबकि सुकर राजभर और उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी की स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पड़ोसी हीरालाल भारती ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने सुकर राजभर और उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्रीय लेखपाल अशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयारकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से सुकर राजभर और उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी की मौत हो गई है। दोनों शवों को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। तहरीर पर मिलने आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed