{"_id":"677165d95dd0cb2ad8096782","slug":"a-house-under-construction-suddenly-caught-fire-causing-panic-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur : निर्माणाधीन मकान में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी, पहुंची फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur : निर्माणाधीन मकान में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी, पहुंची फायर ब्रिगेड
Sun, 29 Dec 2024 08:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 29 Dec 2024 08:38 PM IST
सार
मियांपुरा मुहल्ले में अचानक लगी आग से अफरा तफरी मच गई। निर्माणाधीन मकान में रखा पेंट और तारपीन जला तो आस पास के लोग भयभीत हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
अचानक लगी आग से दहशत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र के मियांपुरा मुहल्ले में प्रहलाद गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में रविवार की शाम छः बजे के आस-पास अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रहलाद गुप्ता में घर में मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। बताया जाता है कि निर्माणाधीन मकान में रखा पेंट व तारपीन का तेल जैसे ही आग के संपर्क में आया आग ने जोर पकड़ ली। किसी के हताहत होने की खबर नही है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। फायर बिग्रेड द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन