{"_id":"684875d9d51932abab0502e0","slug":"a-grand-urn-procession-was-taken-out-for-the-rudra-mahayagya-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-134104-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रुद्र महायज्ञ के लिए निकाली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रुद्र महायज्ञ के लिए निकाली भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल विकासखंड क्षेत्र के अराजी बुढ़ैला पांडेय का पूरा (अमरूपुर) से मंगलवार को नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर हाथी, घोड़ा और गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
इसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल युुवतियां और महिलाएं लाल-पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर योगी वीर गंगाघाट पहुंचीं। इस दौरान श्रद्धालु हर हर महादेव और जय श्री राम का जयघोष करते चल रहे थे।
अराजी बुढ़ैला पांडेय का पूरा में 10 से 18 जून तक नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। योगी वीर गंगाघाट से कलश में जल लेकर 12 किलोमीटर का सफर तय कर सभी प्रसिद्ध मंदिरों से होते हुए कलश यात्रा यज्ञ मंडप स्थल पहुंची।
विज्ञापन
इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान से पूजन के बाद कलश को यज्ञ मंडप पर स्थापित किया गया।
यज्ञकर्ता बाबा विष्णु दास महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ में प्रतिदिन सुंदर बाबा के द्वारा शाम छह से आठ बजे तक प्रवचन किया जाएगा।
वहीं, 12 जून से रात 8 बजे से वृंदावन से आई कलाकारों की टीम रासलीला की प्रस्तुति देगी। 18 जून को रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।