{"_id":"6500b7a579d520de58077774","slug":"a-farmer-walking-on-the-track-got-hit-by-a-train-due-to-water-filling-in-the-underpass-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-3449-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अंडरपास में पानी भरने से ट्रैक से जा रहा किसान ट्रेन की चपेट में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अंडरपास में पानी भरने से ट्रैक से जा रहा किसान ट्रेन की चपेट में आया
विज्ञापन
फोटो-
धान की सिंचाई के लिए जा रहा था किसान, गांव में मची चीख- पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के सामने सोमवार की रात धान की सिंचाई करने जा रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर अंडरपास में पानी नहीं भरा रहता तो शायद आज किसान की जान नहीं जाती। बारिश का पानी भरा होने से ग्रामीणों को रेलवे ट्रैक से ही होकर आवागमन करना पड़ रहा है।
गांव निवासी संजय कुमार भारती (39) रात करीब दो बजे धान के खेत में सिंचाई करने के लिए सुल्तानपुर अंडरपास में पानी भर होने की वजह से रेलवे ट्रैक पार कर खेत के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान चौरीचौरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
ट्रेन के चालक ने दुल्लहपुर स्टेशन पर मेमो से सूचना दिया। इसके आधार पर दुल्लहपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। सुबह चार बजे तक किसान घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान होकर उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान उनको जानकारी हुई कि ट्रेन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि संजय कुमार भारती प्लंबर भी थे। वह घर पर रहकर खेती-बाड़ी का भी काम करते थे। मृतक की तीन पुत्रियों पल्लवी, पलक, प्रज्ञा, पत्नी शीला देवी और मां अमली देवी के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई। ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र चौहान और संतोष गुप्ता ने परिवार को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।