{"_id":"65bd1e3375642e21470c20f4","slug":"a-false-conspiracy-of-robbery-was-hatched-with-the-intention-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-110082-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दस लाख हड़पने की नियत से रची थी लूट की झूठी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दस लाख हड़पने की नियत से रची थी लूट की झूठी साजिश
विज्ञापन
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोड़ऊर पुलिया के पास दो दिन पूर्व हुए दस लाख रुपये लूट की सूचना झूठी निकली। शिकायतकर्ता ने पैसा हड़पने की नियत से घर में ही दस लाख रुपये छुपाकर लूट की झूठी साजिश रची और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी शिकायतकर्ता को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी निशानदेही पर दस लाख रुपये बरामद कर लिया।
बलिया जनपद के नरही थाना के टुटुवारी गांव निवासी सम्राट कुमार राय ने पुलिस को बीते एक फरवरी को सूचना दी कि बीते 31 जनवरी की रात करीब आठ बजे तीन नकाबपोश लुटेरे बाइक से गोड़ऊर पुलिया के आगे तमंचा सटाकर दस लाख रुपये और मोबाइल लूट लिए। घटना का समय और सूचना मिलने के समय में काफी अंतर होने के कारण घटना संदिग्ध लग रही थी।
उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ पुलिस जांच करने में जुटी। मोबाइल नंबर के सीडीआर की छानबीन और शिकायतकर्ता से पूछताछ करने में जुट गई। इस दौरान शिकायतकर्ता ने स्वीकार किया गया कि 10 लाख रुपये हड़पने की नियत से दस लाख रुपये घर में ही छिपाकर लूट की झूठी कहानी रची और पुलिस को सूचना दी। उसकी निशादेही पर उसके घर के पास आटा चक्की की झोपड़ी में छिपाए गए 10 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ही पैसा हड़पने की नियत से ऐसी झूठी कहानी बनाया था। धनराशि बरामद करने के साथ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ चालान कर दिया गया।