फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A culvert will be built near Daulatpur-Badihari

दौलतपुर-बड़िहारी गांव के पास पुलिया बनने से 32 गांव के लोगों को परेशानी होगी दूर

Fri, 19 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
A culvert will be built near Daulatpur-Badihari
सैदपुर क्षेत्र के दौलतपुर-बड़िहारी गांव के पास स्थित गांगी नदी पर पुल बनने की खबर से क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता है। पुल बनने से आसपास के ग्रामीणों के अलावा सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन के दौरान होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के बनने से क्षेत्र के 32 गांवों के लोगों को आवागमन में काफी मदद मिलने वाली है।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक सुभाष पासी ने बीते दिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से मिलकर गांदी नदी पर पुलिया का निर्माण कराने का आग्रह किया था। इस दौरान गांगी नदी के तेंदुआ घाट पर एक लघु सेतु बनवाने का प्रस्ताव दिया था जिसे प्रदेश सरकार ने स्वीकार कर तत्काल ही पुलिया बनवाने की रजामंदी दे दी है। साथ ही 5.40 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत कर दी। गांगी नदी पर पुल बनने की खबर से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर फैल गई। लोगों का कहना है कि पुल बन जाने से जहां नदी के एक तरफ बड़िहारी, खोजनपुर, बलुआपार, हीरावनपुर, परसनी, कटरवां और शिवसिंह चक सहित दर्जनों गांव के लोगों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी। वही नदी के दूसरी तरफ फिर हीरानंदपुर, बौरवां, गोनवरा हबीबुल्लाह चक और हबीबचक सहित तमाम गांवों के लोगों की आवागमन को लेकर वर्षों से चली आ रही परेशानी दूर होगी। लोगों को अब नाव का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed