फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रश्नपत्र देखकर खिल उठे चेहरे

प्रश्नपत्र देखकर खिल उठे चेहरे

Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सीबीएसई दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को अंग्रेजी लिट्रेचर-लैंग्वेज एवं अंग्रेजी कम्युनिकेटिव प्रश्नपत्र की परीक्षा दी। परीक्षा में विभिन्न केन्द्रों पर कुल 1886 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें से 36 अनुपस्थित रहे। अपेक्षाकृत आसान रहने पर प्रश्नपत्र देखते ही परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह साढ़े दस से डेढ़ बजे तक हुई। जिले में इसके लिए तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इनमें 1850 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि केन्द्र पर 763 परीक्षार्थियों में से 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. नदीम अदहमी ने बताया कि विद्यालय स्थित केन्द्र पर 461 में से 460 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उधर तूलिका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डा. बीएम उपाध्याय ने बताया कि 662 में से 8 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकले कई परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान था। पाठ्यक्रमों का ठीक से समायोजन कर तैयारी की गई थी। ऐसे में बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed