{"_id":"59-91062","slug":"Ghazipur-91062-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनी दौरे पर आएंगे कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनी दौरे पर आएंगे कमिश्नर
Ghazipur
Updated Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। वाराणसी मंडल के कमिश्नर चंचल तिवारी दो दिवसीय दौरे पर गाजीपुर आ रहे हैं। 15 और 16 मार्च को वह कलेक्ट्रेट, सदर विकास खंड, लोहिया ग्राम, कोतवाली और पीएचसी का निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियां भी अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। कलेक्ट्रेट की रंगाई-पुताई युद्ध स्तर पर चल रही है।
परियोजना निदेशक आरएन सिंह ने बताया कि कमिशभनर 15 मार्च को सुबह 10.30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। शाम साढ़े चार बजे वे टीम के साथ गाजीपुर कोतवाली जाएंगे। वहां अभिलेखों की जांच की जाएगी। 16 मार्च को वह सदर विकास खंड कार्यालय पहुंचकर विकास योजनाओं का कार्यान्वयन देखेंगे। 12 बजे सदर ब्लाक के लोहिया ग्राम चक अब्दुल सत्तार का निरीक्षण करेंगे। यहां सरकारी हैंडपंप, शौचालयों का निर्माण, इंदिरा आवासों की मौजूदा स्थिति और सड़कों के निर्माण कार्य आदि की समीक्षा करेंगे। साढ़े तीन बजे डीएम द्वारा तय किए गए किसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया जाना है। बताया कि जिलाधिकारी का सख्त निर्देश है कि सभी अधिकारी कमिशभनर के आगमन की तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने सदर बीडीओ को निर्देशित किया है कि वे संबंधित लोहिया ग्राम में जाकर स्थलीय निरीक्षण करें। यह देख लें कि यदि कोई कमी है तो उसे तत्काल पूरा करा दें।