फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हुनर है, जरूरत है तो बस मौके की

हुनर है, जरूरत है तो बस मौके की

Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। न तो प्रतिभा की कमी है और न ही जज्बे की। दरकार है तो सिर्फ सही मौके मिलने की। फिर देखिए कि अपने हुनर का डंका कैसे बजवाते हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने शुक्रवार को विविध प्रस्तुतियां देकर कुछ ऐसा ही संदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी कस्तूरबा विद्यालयों में कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

सदर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में महिला दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ ही अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यालय की वार्डेन आरती यादव, अर्चना सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। उधर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मरदह में भी रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। महिलाओं के उत्थान के संबंध में छात्राओं ने अपने विचार भी जोरदार तरीके से रखे। छात्राओं ने प्रशभनोत्तरी कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने आकर्षक रंगोली भी बनाई। यही नहीं झांसी की रानी, मदर टरेसा और कल्पना चावला के चित्र भी बनाए। वार्डन प्रेमा सिंह ने कहा कि महिला दिवस मनाने के साथ-साथ उसके उद्श्यों को आत्मसात करने की भी जरूरत है। इस दौरान साधना उपाध्याय, सीमा यादव, रीता कुमारी, अशोक आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इसके साथ ही बाराचंवर, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, सादात, सैदपुर, मनिहारी, जखनियां, बिरनो, देवकली, जमानियां, रेवतीपुर सहित सभी 14 कस्तूरबा विद्यालयों में भी मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed