फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पति को खोजवाने की गुहार लगाती रही दार्जिलिंग की महिला

पति को खोजवाने की गुहार लगाती रही दार्जिलिंग की महिला

Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
छानबे। न्यू जलपाईगुड़ी महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रही दार्जलिंग की एक महिला ने जिगना रेलवे स्टेशन पर उतर कर स्टेशन मास्टर व जिगना पुलिस से अपने पति के ट्रेन से गिरने की सूचना देते हुए उसे खोजवाने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस व रेल कर्मियाें में से किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया बल्कि उसे जनता एक्सप्रेस से दिल्ली भेजने की बात कहकर मामला टालने में जुट गए।
विज्ञापन

रंजना देवी पत्नी कामी रमेश निवासी घुरघुरा गांव मारेबुड चीया कमान जोर बंगला दार्जलिंग, न्यू जलपाईगुड़ी महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से नई दिल्ली जा रही थी। वह ट्रेन की एस वन नंबर की बोगी में 34 व 35 नंबर की सीट पर अपने पति के साथ बैठी थी। महिला के अनुसार उसका पति कहीं रास्ते में ट्रेन से गिर गया था जिसकी जानकारी उसने ट्रेन में तैनात टीटी को दी। महिला की बात सुनकर टीटी ने इसकी सूचना चालक को दिया। सूचना पर चालक द्वारा ट्रेन को जिगना स्टेशन पर रोक कर महिला को पति की खोजबीन करने के लिए उतार दिया गया।
विज्ञापन

उसका कहना है कि कामी रमेश पुत्र नरे सुबह ट्रेन से गिर गया है। जिसकी शिकायत वह स्टेशन पर करने आई है। स्टेशन पर पहुंचे के बाद स्टेशन कर्मियाें ने उसे जिगना थाने भेज दिया। महिला की शिकायत सुनकर थाने की पुलिस ने महिला को दोबारा स्टेशन भेज दिया। खास बात यह रही कि महिला की शिकायत के बावजूद पुलिस व रेलवे के कर्मचारियों ने यात्री को ढूंढने या पता लगाने की जहमत नहीं उठाई। महिला ने बताया कि उसके पुत्र दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं और उसी से मिलने के लिए पति पत्नी जा रहे थे। रेल कर्मचारी महिला की मदद करने के बजाय उसे जनता एक्सप्रेस से दिल्ली भेजने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed