{"_id":"62225","slug":"Ghazipur-62225-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम भी हाथ बढ़ाएं... गंगा के लिए मानव शृंखला बनाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम भी हाथ बढ़ाएं... गंगा के लिए मानव शृंखला बनाएं
Ghazipur
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा को बचाने के लिए गंगा पुत्रों ने कमर कस ली है। गुरुवार को समग्र विकास इंडिया की ओर से मदर्स-डे पर आयोजित मानव शृंखला में विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ ही कई विद्यालय के बच्चे भी पतित पावनी को बचाने का संकल्प लेंगे।
राष्ट्रीय नदी गंगा की अविरल धारा एवं उसे प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए वाराणसी के साथ ही लहुरीकाशी में भी लोग साथ खडे़ हो गए हैं। 10 मई को मदर्स-डे पर समग्र विकास इंडिया की ओर से आयोजित मानव शृंखला में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संगठनों की ओर से भागीदारी करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के सदस्यों की तरफ से पिछले कई दिनों से इन संगठनों से संपर्क साधकर गंगा को बचाने के लिए सहयोग मांगा जा रहा है। यही नहीं कई विद्यालयों में जाकर स्कूली बच्चों से भी इस मुहिम में बच्चों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। गुरुवार की सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक आयोजित इस विशेष अभियान के तहत नवापुरा से बड़ा महादेवा तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इस मौके पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, प्रसिद्ध चिंतक केएन गोविंदाचार्य तथा साध्वी लक्ष्मीमणि शास्त्री अभियान को धार देने का काम करेंगी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी प्रभु एन सिंंह ने भी मानव श्रंखला में सहभागी होने का आश्वासन दिया है।