फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रूहीपुर के प्रधानपति को फर्जी फंसाने पर आक्रोश

रूहीपुर के प्रधानपति को फर्जी फंसाने पर आक्रोश

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर विकास खंड के रूहीपुर गांव में फर्जी छात्रवृत्ति वितरित नहीं करने पर प्रधानपति को मारने पीटने की प्रधानों ने निंदा की है। इसको लेकर बुधवार को प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिल कर फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की। प्रधानों की मांग थी कि एबीएसए के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह से प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रूहीपुर में प्रबंधक फर्जी छात्र संख्या दिखा कर सरकारी धन को लूटना चाहते हैं, जबकि वहां के ग्राम प्रधान पति किसी भी सूरत में फर्जी लोगों को छात्रवृत्ति नहीं देना चाहते हैं। सीडीओ कार्यालय में पंचायत भी हुई। इसके बाद छात्रवृत्ति वितरित करने की तिथि तय की गई। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा ने बड़े पैमाने पर फर्जी छात्र संख्या पर अपनी मुहर लगा दी थी। उन्होंने विद्यालय की जांच किए बिना छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अनुमोदन कर दिया। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने सदर विकास खंड में भेजी गई सभी छात्रवृत्ति की जांच कराने की मांग जिलाधिकारी से की। उन्होंने कहा कि रूहीपुर के ग्राम प्रधान पति पूरी तरह से निर्दोष हैं। उनपर से मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने एक सप्ताह का समय प्रशासन को दिया है। उन्होंने एबीएसए के कार्यों की जांच कराने की भी मांग की । उन्होंने कोतवाल के भी व्यवहार पर एतराज जताया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed