{"_id":"61938","slug":"Ghazipur-61938-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने घर में घुस कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने घर में घुस कर पीटा
Ghazipur
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के माहपुर गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुस कर परिवार के सदस्यों को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। मारपीट के बाद बदमाश तीन हजार रुपये नगद तथा सोने के जेवरात उठा ले गए। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
माहपुर गांव निवासी राधेश्याम पांडेय अपने परिवार के साथ रात में खाना खाकर सो रहे थे। इसी दौरान चार पांच की संख्या में बदमाश घर में घुस गए और सो रहे राधेश्याम पांडेय एवं उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी तथा पुत्री पोनी को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में घुस कर वहां रखे तीन हजार रुपये नगद तथा सोने के जेवरात उठा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोग शोर मचाने लगे। आवाज सुन कर आस पास के लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खोल कर सभी को बाहर निकाला। इसक ी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। इसकी जांच की जा रही है।