फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   साजिशों से सावधान रहने की जरूरत

साजिशों से सावधान रहने की जरूरत

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर (ब्यूरो)। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज की मासिक बैठक नुरुद्दीनपुरा स्थित इंटर कालेज परिसर में हुई। इस मौके पर कासिम पसमांदा ने कहा कि जिन लोगों ने सदियों से मुस्लिम एकता के नाम पर सामाजिक, सियासी और दीनी तौर पर सम्मान एवं शोहरत हासिल की है, वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे कि कहीं से भी उनके एकाधिकार को चुनौती मिले। हमें उनकी साजिशों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. इकबाल अंसारी ने कहा कि शिक्षित पसमांदा लोगों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि समाज के पिछड़े लोगों को तालीमी और सियासी तौर पर जागरूक और संगठित करने का प्रयास करें। इस अवसर पर हाशिम अंसारी, फैयाज अहमद शाह, इंतखाब आल्म, शम्स परवेज, इमामुद्दीन अंसारी, कमर अंसारी, रामानंद, अमरनाथ यादव, नफीस अंसारी, रहमान राईनी, मझले अंसारी, नफीस इदरीशी, नेहाल अंसारी, जमशेद, हाकिम, आरिफ आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अख्तर अंसारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed