फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बख्शे नहीं जाएंगे बीएचयू कांड के दोषी

बख्शे नहीं जाएंगे बीएचयू कांड के दोषी

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सूबे के खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि बीएचयू में निर्दोष छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की घटना को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेहद गंभीरता से लिया है। मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री की ओर से दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह शुक्रवार को बलिया जाते समय राही पर्यटक में पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीएचयू में हुए लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल दो छात्र अभी भी आईसीयू में हैं। छात्रों की मांगें जायज थीं। ऐसे में लाठीचार्ज की घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। कहा कि सपा सरकार जनहित एवं विकास कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रदेश में विकास के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से किए जा रहे हैं। इसका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। अनाज के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि खाद्य एवं रसद के संबंध में केंद्र की ओर से जो नीतियां निर्धारित की जाती हैं, उसका अनुपालन राज्य सरकार करती है। उत्तर प्रदेश में स्टेट पूल समाप्त कर दिया गया है। यहां पर सेंट्रल पूल लागू है। लिहाजा केंद्र सरकार के आदेशानुसार प्रदेश के भंडार गृहों में पहले पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के अनाज भंडार गृहों में भरे जाते हैं। इसके चलते गेहूं और धान खरीद के बाद इन अनाजों को भंडार गृहों में रखे जाने में दिक्कत उठानी पड़ती है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार नए भंडार गृहों के निर्माण के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में बीपीएल और अंत्योदय कार्ड बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से कई बार आग्रह किया जा चुका है, लेकिन अभी तक नतीजा सिफर है। इससे पूर्व सपाजनों की ओर से राही पर्यटक में कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह तथा पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह का स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मन्नू सिंह, डा. समीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed