{"_id":"59-130677","slug":"Ghazipur-130677-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा आज
Ghazipur
Updated Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। प्राविधिक शिक्षा की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित है। करीब साढे़ 13 हजार परीक्षार्थियों के लिए जिले में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ही सचल दस्ते करेंगे। प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
राजकीय पालिटेनिक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज होगी। सुबह 8 से 11 बजे तक होने वाली परीक्षा में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस वर्ष 13 हजार 350 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा केंद्र शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों को बनाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर करीब 5 सौ परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। नकलविहीन और सकुशल परीक्षा कराने का जिम्मा 4 जोनल मजिस्ट्रेटों प्रधानाचार्य मारकंडेय ओझा, डीएस राय, राजीव कुमार और एलसी यादव पर है। सभी जोनल मजिस्ट्रेटों को सात-सात सेंटरों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सचल दस्ते भी नजर रखेंगे। इस वर्ष की परीक्षा में हर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एक सचल दस्ता भी साथ में रहेगा। यही नहीं, सेंटर आफीसर के रूप में प्रत्येक केंद्र पर कालेज के एक अध्यापक की तैनाती की गई है। इस संबंध में कालेज के प्रधानाचार्य मारकंडेय ओझा ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।