{"_id":"59-125941","slug":"Ghazipur-125941-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी से आशीष लेने को घंटों रखा सब्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी से आशीष लेने को घंटों रखा सब्र
Ghazipur
Updated Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नवरात्र के पहले दिन शहर के हमीद सेतु स्थित मां काली मंदिर, मिश्र बाजार स्थित मां काली मंदिर, महुआबाग स्थित दुर्गा मंदिर, नवाबगंज स्थित मां शीतला मंदिर, स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर, बूढ़ा महादेवा स्थित दुर्गा मंदिर, रौजा जलनिगम कालोनी स्थित मां शीतला मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में मां शेरावाली की आराधना हुई। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में फूल-माला, नारयिल, चुनरी अर्पित किया। यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों खानपुर, नंदगंज, मरदह, बिरनो, नोनहरा, ताजपुर डेहमा, सिधागरघाट, भांवरकोल, दुल्लहपुर, करंडा आदि ग्रामीण क्षेत्रों की रही। सुबह से लेकर देर शाम मां के पूजन-अर्चन किया।
गहमर-भदौरा संवाददाता के अनुसार गहमर के करहिया स्थित प्रसिद्ध देवी मां कामाख्या धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने प्रसाद और फूल-माला चढ़ाया और मन्नतें मांगी। भदौरा में रेवतीपुर स्थित भगवती मां के दरबार में पहले दिन भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना कर उनसे मन्नतें मांगी।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में स्थित मनोकामना देवी, शहनिंदा स्थित काली माई मंदिर और अमवा की सती माई धाम पर सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किया। करीमुद्दीनपुर में मां कष्टहरणी भवानी के दरबार में मां के दरबार में भक्तों ने मंगल कामना की। महिलाओं की टोलियां मंगल गीत गाते हुए मंदिर में प्रवेश किया, जिससे माहौल पूरी तरह से देवीमय बना रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बहादुरगंज स्थित चंडी माता मंदिर में मां की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मां के चरणों में फूल-माला, नारियल चुनरी अर्पित की।
विज्ञापन
जखनिया संवाददाता के अनुसार सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित बुद्धाम्बिका देवी बुढ़िया माई के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बुढ़िया माई का दर्शन-पूजन किया। साथ ही परिसर में स्थित मां भगवती सिद्धदात्री मंदिर पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।