{"_id":"5cd469efbdec22073f3f0f79","slug":"91557424623-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में पांच रिहायशी झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में पांच रिहायशी झोपड़ियां राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज। करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारण से एक के बाद एक कर कुल पांच रिहायशी झोपड़ियों से आग की लपटें उठने लगी। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में एक जुगाड़ वाहन सहित झोपड़ियों में रखा हजारों का गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
चाड़ीपुर गांव निवासी श्रवण पासवान, अजीत पासवान, लालबचन पासवान, गोपाल पासवान, लालजी पासवान परिवार के साथ झोपड़ी में रहते थे। गुरुवार को दिन में करीब दो बजे अज्ञात कारणों से एक के बाद एक पांचों लोगों की झोपड़ियों में आग लग गई। झोपड़ी में मौजूद लोग किसी तरह से निकलकर बाहर भागे और आग-आग की शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और शोर शराबा के बीच आग बुझाने में जुट गए। आग ने पास ही खड़े पप्पू सेठ से जुगाड़ू वाहन को भी अपनी जद में ले लिया। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में झोपडियों में रखा कपड़ा, बिस्तर, चारपाई, पहनने का कपड़ा, खाद्यान्न सहित गृहस्थी के हजारों के सामने के साथ ही जुगाड़ू वाहन जलकर नष्ट हो गया। आग की इस घटना के बाद पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए। न तो तन ढकने के लिए कपड़ा बचा और न ही पेट भरने के लिए अनाज। सूचना पर लेखपाल अजीत यादव मौके पर पहुंचे। पीड़ितों से क्षति की जानकारी ली।