फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खानपुर थाना और नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

खानपुर थाना और नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खानपुर थाना और नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का  निरीक्षण किया

विज्ञापन

खानपुर/नंदगंज। परिवहन आयुक्त पी गुरुप्रसाद ने खानपुर थाना एवं नंदगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
जौनपुर से गाजीपुर जाते समय परिवहन आयुक्त गुरुप्रसाद ने खानपुर थाने का निरीक्षण करने के दौरान अपराध रजिस्टर, संपूर्ण समाधान रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया। थाना दिवस के रजिस्टर में अंकित शिकायतों की संख्या पर आश्चर्य व्यक्त किया। तहसील दिवस को लेकर अलग से रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। थाने में काफी समय से खड़े वाहनों की कागजी कार्रवाई पूरा कर उन्हें नीलाम करने के निर्देश दिए।

बाद उनको गोरखा स्थित निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई को लेकर उन्होंने अधिकारियों को सैदपुर गेस्ट हाउस बुलाकर निर्माण के बारे में जानकारी लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के बालाजी, एसपी सिटी प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी सैदपुर डा. तेजवीर सिंह, तहसीलदार सैदपुर दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष खानपुर वलवान सिंह आदि उपस्थित थे। बाद में परिवहन आयुक्त ने नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर देखने के स ाथ ही स्टोर की दवाइयों की जांच की। अस्पताल की सुविधा के लिए दो वर्षों से खराब पानी टंकी को ठीक कराने, अस्पताल में फैली गंदगी दूर करने, जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर डा. पंकज, डा. सरोज, हिमालय गिरी, डा. शालिनी भास्कर, गंगा प्रसाद, मनीष गुप्ता, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed