फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें

आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें

Mon, 13 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें
बहरियाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को आगामी त्यौहार बकरीद को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सैदपुर डा. कृष्णकांत सरोज की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई। इस अवसर उन्होंने कहा कि मिलजुल कर शांति के साथ कुर्बानी का पर्व मनाएं। कुर्बानी का अपशिष्ट गड्ढे खोद कर दफन कर दें। आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। अविश्वास पैदा होने में समय नहीं लगता जबकि विश्वास पैदा होने में वर्षों लग जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप अपनी ऊर्जा का प्रयोग अपने बच्चों को शिक्षित करने में लगाएं। किसी प्रकार की अगर समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें और सहयोग लें। प्रमुख रूप से थानाध्यक्ष विपिन सिंह, एसआई देवीलाल चौहान, एसआई मुन्नू यादव, एसआई हंसराज मिश्रा, अजय सहाय, अमित सहाय, आलोक सिंह, नसीम अहमद, शिवपूजन चौहान, नरेंद्र मौर्या, शोभनाथ यादव, राणा यादव, अनवर हसन, उमेश सोनकर, अफसर इमाम, नवीन कुमार चौहान, लक्ष्मी शंकर, हाफिज शहाबुद्दीन, मिस्टर खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed