फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गंगा के जलस्तर में हो रही तेजी से वृद्धि

गंगा के जलस्तर में हो रही तेजी से वृद्धि

Tue, 31 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में हो रही तेजी से वृद्धि
गाजीपुर। गंगा के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से तेजी से वृद्धि हो रही है। जल स्तर का बढ़ना निरंतर जारी है। ऐसे में अभी से बाढ़ की आशंका से तटवर्ती लोग भयभीत हैं। गंगा नदी करीब साढ़े पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। जिससे तटवर्ती इलाके के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। गंगा का जलस्तर 58.660 मीटर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

देखा जाए तो जनपद में खतरा बिंदु 63.205 मीटर है। ऐसे ही गंगा बहती रही तो बाढ़ का आना भी तय है। फिलहाल बाढ़ की विभीषिका से जिला प्रशासन बेखबर है। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग डरे-सहमे हुए हैं और प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर सका है। हर वर्ष बाढ़ में होने वाली कामचलाऊ व्यवस्था को ही बाढ़ से पहले की तैयारी बताई जा रही है। जिला प्रशासन अगर बरसात से पूर्व सजग और सतर्क होता, तो कटान वाले इलाके में सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए गए होते और उपजाऊ भूमि को कटने से बचाई जा सकती थी, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने कटान से तबाही मचाना शुरू कर दिया है। इस मामले में तटवर्ती इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया की गंगा तेजी से बढ़ रही है और स्थिति यह है की साढ़े पांच सेमी प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रही नदी की रफ्तार और तेज हो सकती है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कटान और बाढ़ क्षेत्र में लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed