{"_id":"5ab148ce4f1c1b92778b6788","slug":"91521567950-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को जिले की सभी सात तहसीलों में किया गया। जिसमें कुल 560 शिकायतें मिलीं। जबकि इसमें 31 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील में डीएम के बालाजी एवं एसपी सोमेन वर्मा की अध्यक्षता में 78 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 6 का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह, डीएफओ, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भगवानदीन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य, एसओसी एसके शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में 107 में से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 121 में मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें एक भी निस्तारण नहीं हुआ। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव की अध्यक्षता में 83 शिकायत पत्रों में 4 का निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार 38 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 2 का निस्तारण किया गया। जखनिया तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कुल 109 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया।