फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घना कोहरा छाया, पूरे दिन नहीं निकली धूप

घना कोहरा छाया, पूरे दिन नहीं निकली धूप

Fri, 12 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
घना कोहरा छाया, पूरे दिन नहीं निकली धूप
गाजीपुर/दिलदारनगर। घने कोहरे के बीच गलन तेज रही और जनजीवन बेहाल रहा। सर्द हवा के कारण बच्चे सहित बड़े-बुजुर्ग काफी परेशान रहे। भीषण ठंड में बहुत जरूरी कार्य पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। घर से बाहर निकले भी तो शरीर पर साल, स्वेटर, जाकेट, मोफलर और टोपी पहनकर। महिला, युवती और बच्चे भी ऊनी कपड़ों से लिपटे हुए थे। सायंकाल रेलवे स्टेशन पर लोग कंबल ओढ़े ठिठुर रहे थे। पूरे दिन न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शीतलहर और सर्द हवा के बीच सुबह से ही कोहरा छाया रहा। पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन तक नहीं हुए। लोग इस इंतजार में थे कि धूप निकलेगी और ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ठंड बढ़ने से मार्केट से भी चहल-पहल पूरी तरह से गायब रही। सड़कों पर सुबह और शाम दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा रहा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जिला मुख्यालय आने वाले ग्राहकों की संख्या भी काफी कम रही। दिनभर दुकानदार ग्राहक के इंतेजार में बैठकर दिन काट रहे हैं। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोहरे की वहज से गुरुवार को मुगलसराय-बक्सर वाया दानापुर रेल मार्ग पर अप और डाउन में तूफान एक्सप्रेस, डाउन फरक्का एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस तथा अमृतसर मेल को निरस्त कर दिया गया। इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे से अप एवं डाउन में आने और जाने वाली मेल एक्सप्रेस तथा पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों बिलंब से चल रहीं हैं। जिसमें अप में आने वाली ट्रेन पटना-मुगलसराय पैसेंजर दो घंटे, अमृतसर मेल दो घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस एक घंटे, फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे, मगध एक्सप्रेस नौ घंटे, दादर गौहाटी एक्सप्रेस तीन घंटे, डाउन में श्रमजीवी एक्सप्रेस आठ घंटे, मगध एक्सप्रेस सात घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस सात घंटे, ब्रम्हपुत्र मेल नौ घंटे, उपासना एक्सप्रेस सात घंटे बिलंब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed