फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रेल पटरी बदलने से दो घंटा बाधित रहा परिचालन

रेल पटरी बदलने से दो घंटा बाधित रहा परिचालन

Tue, 19 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
रेल पटरी बदलने से दो घंटा बाधित रहा परिचालन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। डाउन लाइन में जमानिया एवं धीना स्टेशन के बीच रेल पटरी बदलने को लेकर दानापुर रेल कंट्रोल के निर्देश पर मंगलवार को दोपहर 2.10 से लेकर 4.40 तक ब्लाक होने के कारण दो घंटा तक डाउन लाइन का परिचालन बाधित रहा। रेल पटरी बदलने के बाद डाउन लाइन का परिचालन 4.45 पर शुरू हो गया। इसकी वजह से डाउन की कुछ ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जमानिया एवं धीना स्टेशन के बीच डाउन लाइन में रेल पटरी बदलने के कारण 2.10 से 4.40 तक ब्लाक होने के कारण डाउन लाइन में विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनें रुकी रहीं। हावड़ा-हरिद्वार एक्स, सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, मुगलसराय-पटना पैसेंजर, आनंद विहार तथा पटना मेमो पैसेंजर ट्रेन दो घंटे तक जमानिया स्टेशन से सकलडीहा स्टेशन के बीच ब्लाक के कारण फंसी रही। इससे यात्री परेशान रहे। शाम 4.45 बजे पर परिचालन शुरू होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में उप स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि डाउन लाइन में ब्लाक के कारण विभिन्न ट्रेनें खड़ी रहीं, लेकिन 4.45 में ब्लाक समाप्त होते ही डाउन लाइन का परिचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed