फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नहर में डूबने से मासूम की मौत

नहर में डूबने से मासूम की मौत

Mon, 09 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
नहर में डूबने से मासूम की मौत
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव के बाहर अपनी मां के साथ नहर के पास गया एक मासूम पैर फिसलने से रविवार को डूब गया। मासूम की मां के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण नहर में उतरकर बालक की तलाश करने लगे। कुछ देर बाद मासूम का शव बघरी गांव के पास बहता मिला। ग्रामीणों ने मासूम का शव नहर से बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को बिना जानकारी दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी मनोज राम का पुत्र शशिकांत (6) अपनी माता सोना-मोती के साथ गांव के बाहर से होकर गुजर रही मुख्य नहर में हाथ धोने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। यह देख उसकी मां जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नहर में कूद कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। कुछ ग्रामीण नहर के किनारे सड़क से तलाश में जुट गये। बघरी गांव के पास ग्रामीणों ने मासूम को बाहर निकाला और उसे पीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बिना सुचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed