फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   90199 students of the district, 2050 teachers without mail id

जिले के 90199 छात्र, 2050 शिक्षक बगैर मेल आईडी के

Sun, 05 Jun 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
90199 students of the district, 2050 teachers without mail id
जिले में संचालित सभी मा. विद्यालयों में बायोमेट्रिक लगाने, विद्यालय की वेबसाइट बनाने और शिक्षकों एवं छात्रों की ई-मेल आईडी बनाने का कार्य जोरशोर से जारी है। राजकीय और एडेड विद्यालयों ने तो बायोमेट्रिक और अपनी वेबसाइट बना ली है। लेकिन यह कार्य नान एडेड विद्यालयों ने अभी तक सिर्फ 50 प्रतिशत ही किया है। जहां तक छात्रों और शिक्षकों की मेल आईडी बनाने का सवाल है उसमें 90199 छात्रों और 2050 शिक्षकों ने अभी अपनी मेल आईडी नहीं बनाई है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में कुल 1017 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में 28 राजकीय विद्यालय, 96 एडेड विद्यालय और 893 नान एडेड विद्यालय शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार तक 28 राजकीय, 96 एडेड और 500 नान एडेड विद्यालयों ने अपनी वेबसाइट बना ली थी। अभी 517 नान एडेड विद्यालयों ने अपनी वेबसाइट नहीं बनाई है। सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत सभी राजकीय और एडेड विद्यालयों में बायोमेट्रिक लगा दी गई है और वर्तमान में वह क्रियाशील भी है। नान एडेड विद्यालयों में यह कार्य 40 प्रतिशत विद्यालयों में ही पूरा है।
विज्ञापन

शासन ने वर्तमान सत्र से सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दिया है। जिले में माध्यमिक में कुल 9085 शिक्षक कार्यरत हैं। इन शिक्षकों में से 7035 शिक्षकों ने रविवार तक अपनी-अपनी ई-मेल आईडी बना ली थी। जबकि अभी 2050 शिक्षकों ने यह कार्य पूरा नहीं किया है। जहां तक छात्रों की ई-मेल आईडी का सवाल है यह कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। जिले में कक्षा नौ से 12 तक कुल छात्रों की संख्या 320535 हैं। इन छात्रों में से 230336 छात्रों की ही ई-मेल आईडी बनी है। जबकि 90199 छात्रों और 2050 शिक्षकों की समय के अंदर ई-मेल आईडी बनाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed