{"_id":"6755e4836df75f42ff0a9b80","slug":"9-stolen-motorcycles-and-two-loose-bikes-recovered-five-arrested-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-124715-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चोरी की 9 मोटरसाइकिल और दो खुली बाइक बरामद, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चोरी की 9 मोटरसाइकिल और दो खुली बाइक बरामद, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खानपुर। स्थानीय थाने व सैदपुर कोतवाली की पुलिस शनिवार को बूढ़ीपुर चौराहे के पास स्थित ईंट भट्ठा के पास से 9 बाइक और 2 खुली बाइक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने बताया कि विवाह में शामिल होकर वे बाइक चोरी करते थे। इसके बाद मोटरसाइकिल के पार्ट्स अलग कर बेच देते थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
स्थानीय थाने व सैदपुर कोतवाली की स्वाट टीम क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बूढ़ीपुर चौराहे के पास स्थित ईंट भट्ठा के पास वाहन चोरों का एक गैंग चोरी से संबंधित बातचीत कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार बाइकों पर सवार पांच आरोपियों से बाइकों की कागजात मांगी, लेकिन वह दिखा नहीं सके। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार बाइक बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पांच लोगों का उनका एक गैंग है। वह शादी-विवाह में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उनकी निशानदेही पर इटहा के पास से पांच बाइक व दो अन्य बाइकाें के खुले हुए पार्टस बरामद किए गए।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के कन्हईपुर निवासी अभय उर्फ चिंटू पांडेय, शिवम पांडेय, करमपुर निवासी आदर्श पांडेय, सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भद्रसेन निवासी रामबिहारी व राजेश प्रजापति के रूप में हुई। थानाध्यक्ष खानपुर प्रवीण यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।