फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शैक्षिक गतिविधियों के उन्नयन के लिए कार्यक्रम को आवश्यक बताया

शैक्षिक गतिविधियों के उन्नयन के लिए कार्यक्रम को आवश्यक बताया

Tue, 19 Feb 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
शैक्षिक गतिविधियों के उन्नयन के लिए कार्यक्रम को आवश्यक बताया
गाजीपुर। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी) में शैक्षिक प्रक्रिया में सूचना एवं संचार तकनीक की भूमिका विषय पर दस दिवसीय फैकल्टी डेवलमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। उद्घाटन उप जिलाधिकारी सदर शिवशरणप्पा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उद्घाटन सत्र में पीजी कालेज के संरक्षक एवं पूर्व सचिव राजेश्वर प्रसाद सिंह ने इस तरह के कार्यक्रमों को परिसर की शैक्षिक गतिविधियों के उन्नयन के लिए आवश्यक बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीएचयू के डा. फतेहबहादुर सिंह ने आईसीटी के प्रयोग से उच्च शिक्षा के विकास के साथ-साथ क्लास रूम टीचिंग पर भी ध्यान केंद्रित रखने की बात कही। डा. गोविंद सिंह ने डेटा माइनिंग एवं डाटा एनालिसिस के बारे में बताया। प्रो. वैभव ने भविष्य की शिक्षा का स्वरूप प्रस्तुत किया। माधव कृष्ण ने आईसीटी के प्रयोग से आने वाली समस्याओं के प्रति आगाह किया। बताया कि तकनीकी ज्ञान के नकारात्मक पक्ष से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पीजी कालेज के प्राचार्य डा. एसबी सिंह, डा. एसडी सिंह परिहार, डा. अरुण कुमार यादव, डा. प्रमोद कुमार मिश्रा, डा. अचल सिंह, डा. नीतू सिंह, डा. अजीत प्रताप सिंह, डा. अजातशत्रु सिंह, डा. अभिषेक सिंह, डा. राहुल आनंद सिंह, डा. अभय मालवीय तथा अमित प्रताप आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. दिनेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed