{"_id":"5c1a81eebdec2256e63b18e2","slug":"81545241070-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। स्थानीय नगर पालिका में बुधवार को सभी वार्डों की साफ-सफाई की जांच क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने की। इस टीम ने स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा-2018 के तहत दो वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। टीम के आने की सूचना पर नपा प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। नपा की ओर से वार्डों में साफ-सफाई कराकर चूने का छिड़काव भी कराया गया था।
नगर पालिका की ओर से नगर को खुले में शौच मुक्त करने के बाद उसकी जांच करने पहुंचे अजित कुमार एवं उनकी टीम में शामिल सदस्यों ने वार्ड 11 एवं 20 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वार्ड वासियों से साफ-सफाई का फीडबैक लिया। टीम ने दोनों वार्डों में सफाई व्यवस्था, व्यतिगत, सार्वजनिक तथा सामुदायिक शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस संबंध में अजित ने बताया कि शौचालय की जांच, सफाई व्यवस्था, व्यक्तिगत, सार्वजनिक तथा सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई के साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता आदि की जांच की जा रही है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र, चेयरमैन एहसान जफर, एसबीएम प्रभारी विजयशंकर राय आदि उपस्थित थे।