{"_id":"5b92b7b2867a557f67733859","slug":"81536341938-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी\/एसटी एक्ट के विरोध में प्रतिष्ठान बंद, निकाला जूलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी/एसटी एक्ट के विरोध में प्रतिष्ठान बंद, निकाला जूलूस
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनियां(गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा में स्वर्ण तथा ओबीसी के लोगों ने शुक्रवार को एससी-एसटी कानून के विरोध में जुलूस निकाला तथा तहसील परिसर में सभा की। इस दौरान लोगों ने अपनी दुकानों तथा प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा।
क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जुलूस निकाला। यह जुलूस यूनियन बैंक से सब्जी मंडी, ब्लाक, रेलवे स्टेशन होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। इस बीच सभी सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे और तहसील परिसर में पहुंचकर जुलूस सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा के बाद चार सूत्रीय मांग का एक पत्रक उप जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी को सौंपा गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ओछी राजनीति के चलते समाज में बंटवारा किया जा रहा है। सरकार हर वर्ग को बांटने का काम कर रही है। कहा कि हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तो हम प्रदर्शन उग्र भी करेंगे । बाजार की दुकानें भी दिन भर बंद रही। दूर दराज से खरीददारी के लिए आने वाले ग्राहकों को मायूस हो कर वापस जाना पड़ा। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, देव नारायण सिंह, दीपक सिंह, संतोष सिंह, संतोष सिंह, मनोज सिंह, पिंटू सिंह, प्रकाश पांडे, वैभव सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, राजीव यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।