{"_id":"5b4b8b424f1c1b40748b4dde","slug":"81531677506-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र ने राजमिस्त्री को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र ने राजमिस्त्री को पीटा
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के करहिया गांव में पिता-पुत्र ने राज मिस्त्री को मारपीट कर घायल कर दिया। उसका उपचार प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। इस मामले में परिवार के लोगों ने पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी।
शनिवार की देर शाम दी गई तहरीर में घायल राजमिस्त्री गुदरी राजभर ने आरोप लगाया कि दिन में करीब तीन बजे वह गांव के एक व्यक्ति के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान पड़ोस का एक दबंग उसे जाति सूचक गाली देते हुए मारने-पीटने लगा। इसी दौरान उसका पुत्र भी लाठी लेकर वहां पहुंचा और उसने भी उस पर हमला बोल दिया। पिता-पुत्र ने उसकी जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। दबंग ने मुझसे एक बेगारी करने को कहा था, जिसे मैने नहीं किया था। इसी बात को लेकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। मैने अपना उपचार प्राइवेट अस्पताल में कराया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।