{"_id":"5b084af94f1c1b9e6e8b48af","slug":"81527270137-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरफास्ट ट्रेन के ठहराव के लिए दिया धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरफास्ट ट्रेन के ठहराव के लिए दिया धन्यवाद
Updated Fri, 25 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय स्टेशन अंतर्गत सिंचाई विभाग के डाक बंगले में गुरुवार की शाम अचानक संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद नगर के लोगों ने मुंबई से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का स्थानीय स्टेशन पर ठहराव कराने तथा प्लेटफार्म विस्तारीकरण का कार्य कराने पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
लोगों ने बताया कि दोपहर सवा दो बजे से लेकर शाम छह बजे तक अप में एक भी ट्रेन न होने तथा दिल्ली तक जाने के लिए शाम को किसी ट्रेन के न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड, हाईमास्ट लाइट, ट्रेन रनिंग डिस्प्ले बोर्ड लगवाने तथा पेयजल आपूर्ति के लिए अधिक क्षमता वाले ओवरहेड टैंक बनवाने आदि की मांग की गई। संचार-रेल राज्य मंत्री ने ट्रेन के ठहराव एवं सुविधाओं में इजाफा का भरोसा दिया। डाक बंगला से रेलवे स्टेशन जाते समय गांधी चौक के पास दर्जनों युवकों ने उनके काफिले को रुकवा कर उनको धन्यवाद दिया। स्टेशन पहुंचे रेल राज्यमंत्री अप प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज पर पहुंचे। वहां सीढ़ी की खराब हालत दिखी। प्लेटफार्म पर प्रकाश का भी समुचित इंतजाम नहीं दिखा। इसे देख उनके साथ आए रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने हाजीपुर जोन के अधिकारियों को स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर कराने का निर्देश दिया। राज्यमंत्री श्री सिन्हा सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस में लगे सैलून में सवार होकर देर शाम 7:52 बजे मुगलसराय की ओर रवाना हुए। इस दौरान रोहित राय, कमल निगम, डा.विजयश्याम पांडेय, संजय वर्मा, बंटी तिवारी, राजेश रौनियार, गणेश वर्मा, राहुल वर्मा, जितेंद्र, नारायण चौरसिया, चंद्रशेखर तिवारी, अंकुर तिवारी आदि मौजूद थे।