{"_id":"5a4a7bb84f1c1bcd6d8b753c","slug":"81514830776-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाज सतीश को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाज सतीश को किया सम्मानित
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के संरक्षक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सतीश दुबे को सोमवार को भारतीय सेना ने जेसीओ रैंक देकर सम्मानित किया। हेतिमपुर गांव स्थित द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने नव वर्ष के अवसर पर उनको मिली इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर उनके पिता नंदू दूबे ने कहा कि सतीश ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। वह 2009 में भारतीय सेना के आयुध कोर में प्रतिभावान खिलाड़ी के तौर पर सीधे हवलदार पद पर चयनित हुए थे। पिछले 8 वर्षों में सर्विसेज, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम राइफल, मणिपुर की तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके सतीश को डाइरेक्टर जनरल प्रशस्ति पत्र द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह असम राइफल्स मणिपुर को तीरंदाजी के गुर सिखा रहे हैं। वह अब तक सैकड़ों खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। उनके प्रशिक्षित कुछ खिलाड़ी अमरीका में आयोजित विश्व पुलिस खेल में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उन्होंने स्कूल, विश्वविद्यालय, राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका भी निभाई है। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर मुकेश तुरी, राकेश मौर्य, रोहित सिंह, पारस तिवारी, संजय सिंह, कुलेश, प्रदीप, प्रमोद, मोनिका सिंह, अंजलि आदि उपस्थित थीं।