फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   79 found corona infected including CMO

सीएमओ सहित 79 मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
79 found corona infected including CMO
जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन विद्यालयों एवं सीएचसी-पीएचसी के साथ जिला और महिला अस्पताल में किशोरों को कोवैक्सीन का टीका लगाकर उन्हें सुरक्षित कर रही है। बुधवार को 16020 टीका लगाया गया। वहीं 671 को बूस्टर डोज और 18 वर्ष से 60 वर्ष के 3706516 लोगों को टीका लग चुका है। वहीं देर शाम साढ़े आठ बजे आई रिपोर्ट में सीएमओ सहित 79 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि सात संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 312 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुुसर प्राथमिक स्वास्थ्य मरदह की पांच मोबाइल टीम ने बुधवार को कोविड-19 क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर टीकाकरण किया। माता भगवती देवी इंटर कालेज सुलेमापुर देवकली में 142, माता तपेश्वरी इंटर कालेज 256, पीएन इंटर कालेज में 256, कुंवर इंटर कालेज नरवर में 128, डा. आंबेडकर आदर्श इंटर कालेज टिसौरी में 165 छात्र- छात्राओं का टीकाकरण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 95 छात्र छात्राओं को टीका लगा। राज पब्लिक स्कूल के परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम 100 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। लालसा इंटरनेशनल स्कूल रायपुर में छात्र-छात्राओं काटीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया निरीक्षण
जमानिया। क्षेत्र के मिर्चा और देवैथा गांव स्थित विद्यालय में चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण एसडीएम भारत भार्गव ने बुधवार को किया। साथ ही उन्होंने बूथों का निरीक्षण भी किया। मतदान केंद्रों पर बनाए गए बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को सामाजिक दूर बनाकर स्वंय को सुरक्षित रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने शौचालय आदि स्थानों की साफ- सफाई कराने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed