फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भंडारा में शामिल हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा

भंडारा में शामिल हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा

Sun, 24 Feb 2019 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
भंडारा में शामिल हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा
मनिहारी। स्थानीय क्षेत्र के सिखड़ी गांव में शनिवार को डीहबाबा के स्थापना एवं भंडारा कार्यक्रम में पहुंचे रेल राज्य एवं दूर संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने कहा कि आस्था का सदैव सम्मान है और रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जवान, किसान एवं नौजवान की हितैषी रही है और आगे भी रहेगी।
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री ने कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां मोदी से भयग्रस्त है, क्योंकि उनकी दुकान बंद हो चुकी है और वह अकेले भारतीय जनता पार्टी एवं मोदी के नेतृत्व को चुनौती देने की हैसियत में नहीं है, तो सभी पार्टियां मिलकर मुकाबला करने के लिए एकजुट हो रही हैं। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। देश की जनता महान है, अब फैसला उसको करना है कि समाज का भला एवं विकास करने वाला चाहिए कि विनाश करने वाला। कहा कि जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जवानों के खून के एक- एक कतरे की समय पर बदला लिया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, प्रभुनाथ चौहान, कुवर रमेश सिंह पप्पू, मुराहू राजभर, पारसनाथ राय, अनिल पांडेय, कपिलदेव राय, राजेश सिंह, विरेंद्र चौहान, जगदीश सिंह, आनन्द शंकर, दुर्गेश, आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रदेश मंत्री प्रभुनाथ चौहान एवं संचालन राजीव राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed