{"_id":"5beb0ae5bdec22697b11700d","slug":"71542130405-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की जद में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की जद में आने से छात्र की मौत
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास अप रेलवे लाइन पर मंगलवार की सुबह किसी ट्रेन की जद में आने से एक छात्र की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर कोतवाली ले आई।
गोपालपुर गांव के कुछ लोगों ने मंगलवार की सुबह अप रेलवे लाइन पर एक 22 वर्ष के युवक का शव देखा। शव मिलने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। मृतक का चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वह सफेद रंग का छींटदार शर्ट और काला पैंट पहने हुए था। ग्रामीण युवक की पहचान करने में जुट गए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। हालांकि ग्रामीण मृतक के तियरी गांव के होने की आशंका जता रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मौजूद लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कोतवाली ले आई और शिनाख्त में जुट गई। इसी बीच तियरी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र राम को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि गोपालपुर गांव में रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिला है, उन्हें अपने बेटे की याद आ गई, जो काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा था। वह आनन-फानन में कोतवाली पहुंचे। शव देखते ही फफक पड़े और उसकी शिनाख्त अपने पुत्र स्वरूप किशन (22) के रूप में की। पिता ने बताया कि बेटा स्वरूप किशन हिंदू डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह सुबह किसी काम से घर से निकला था।