फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बालक को कुचलते हुए आगे निकल गए टैंकर, मौत

बालक को कुचलते हुए आगे निकल गए टैंकर, मौत

Tue, 23 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बालक को कुचलते हुए आगे निकल गए टैंकर, मौत
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना-बिहारीगंज मार्ग पर रामपुर बाजार में मंगलवार को दिन में तेज रफ्तार दो टैंकर ने बारी-बारी से एक बालक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस तत्काल बच्चे के शव को उठा कर ले जाने लगी। तभी टैंकर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए। मासूम की मौत से गुस्सा इतना जबरदस्त था कि लोगों ने तीन बार घटना स्थल को जाम किया। जाम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला भी फंसा रहा। पुलिस ने समझा-बुझा कर किसी तरह जाम समाप्त कराया। घटना के वक्त दो टैंकर वहां मौजूद थे। पुलिस ने दोनों टैंकरों को कब्जे में ले थाने ले कर आई। मृतक के पिता ने दोनों चालकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इलाके के रामपुर बाजार निवासी इम्तियाज का पुत्र साहिल (10) घर के बगल में अपने दादा के साथ बोरी में बालू भर रहा था। इसी बीच दिन में करीब तीन बजे वह घर के अंदर जाने के लिए जैसे वहां से चला, सड़क किनारे तेज रफ्तार आ रहे एक के बाद एक टैंकर उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख मृतक का दादा चीख-पुकार करने लगा। आवाज सुन कर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही आसपास के लोग घरों से निकल कर मौके पर पहुंच गए। टैंकर चालकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। जाम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय का काफिला फंस गया। मामले की जानकारी लेते हुए श्री पांडेय ने मोबाइल से एसपी को घटना से अवगत कराया। स्कार्ट में चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने प्रदेश के वाहन को जाम से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया और फानन-फानन में शव लेकर चली गई। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त हो गया। नाराज लोगों ने दो बार आधा-आधा घंटा तक जाम लगाया। तीसरी बार जाम लगने पर पुलिस ने उन्हें बताया कि दोनों टैंकरों को पकड़ लिया गया है। इसके बाद लोग शांत हुए। इस मामले में मृतक बालक के पिता इम्तियाज ने अज्ञात टैंकर चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि एक टैंकर को मेहनाजपुर और दूसरे को खानपुर में चालक सहित पकड़ लिया गया। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed