फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रामधुन गाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला शांतिमार्च

रामधुन गाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला शांतिमार्च

Sun, 30 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रामधुन गाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला शांतिमार्च

विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से रेलवे स्टेशन से शनिवार को शांति मार्च निकाला गया। मार्च आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर आयोजित सभा में कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में सत्य एवं अहिंसा के बल पर अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया।

उन्होंने कहा कि देश आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ गांधी जी की विचारधारा के लोग हैं तो दूसरी तरफ देश में नफरत का माहौल बनाने वाले। कांग्रेस के कार्यकर्ता भगवान से प्रार्थना करते हैं कि देश में भय का वातावरण समाप्त हो। शांति मार्च में पार्टी के वरिष्ठ नेता रविकांत राय, मनीष राय, सुनील साहू, राकेश राय, हिमांशु साहू, अखिलेश राय, संजय राय, लालसाहब यादव, झुन्ना शर्मा, अहमद जमाल जैदी, मिलिंद सिंह, बटुकनारायण मिश्र, फैसल कमाल सिद्दीकी, कुसुम तिवारी, ऊषा चतुर्वेदी, डा. तौफीक अहमद एवं मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता राजीव उपाध्याय आदि शामिल थे। इससे पहले शांति मार्च में महात्मा गांधी की रामधुन का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed