{"_id":"5bae6bbd867a557ed20b27c6","slug":"71538157501-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती करें
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवकली। ब्लाक मुख्यालय परिसर में कृषि निवेश मेला एवं खरीफ गोष्ठी का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने किया। समारोह में एमएलसी चंचल ने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करनी चाहिए, ताकि कम लागत में फसलों का अधिक उत्पादन होने के साथ ही उन्हें लाभकारी मूल्य मिल सके। हमारा देश खाद्यान के मामले में आत्मनिर्भर है।
उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं, लेकिन विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक सीपी सिंह ने मृदा परीक्षण, डा. शिवकुमार सिंह ने जैविक खेती, डा. गजेंद्र सिंह ने फसल रोग एवं बचाव, डा. डीपी यादव ने कंपोस्ट खाद, संतुलित उर्वरक प्रयोग तथा जिला कृषि अधिकारी मृत्युजंय सिंह ने शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
एडीओ कृषि राम अवध यादव ने कहा कि रोटावेटर पर 35 हजार, पंपसेट पर 10 हजार, गेहूं बीज, दलहनी तिलहनी, नेपसेक स्पेयर पर 50 प्रतिशत, सोलर पंप 2 हार्सपावर पर 70 तथा 5 हार्सपावर पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है जिसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। इस अवसर पर सूर्यनाथ, चंद्रशेखर, सूर्यबली, उदयनाथ, अमरनाथ यादव, गुरुप्रसाद गुप्ता, राजाराम, हरिशचंद्र, अजय सिंह, प्रमोद, अनिल आदि उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम के आयोजक रामअवध सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन