फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रमजान का दूसरा असरा शुरू..

रमजान का दूसरा असरा शुरू..

Sat, 26 May 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
रमजान का दूसरा असरा शुरू..
गाजीपुर,बारा। रमजानुल मुबारक का पहला यानी रहमत का असरा खत्म और दूसरा असरा शुरू हो चुका है। दूसरा असरा बरकत (आशीष) का है, जिसमें अल्लाह पाक अपने नेमतों में बेशुमार बरकत अता फरामते हैं। इस असरे में अल्लाह के बंदे अल्लाह की नेमतों को दिल खोलकर खर्च करते हैं, जिससे नादारों, मजबूरों, गरीबों, यतीमों, बेकशों और बेसहारों की जरूरतें पूरी होती हैं। रोजेदार रमजानुल मुबारक का एक-एक क्षण अल्लाह की इबादत के हवाले कर देते हैं और वह सुबह से शाम तक रब्बे कायनात को राजी करने में मशगूल रहते है। उनका खाना-पीना, उठाना-बैठना, सोना-जगना हर अमल (कार्य) अपने रब्ब की खुश्नोदी हासिल करने के लिए होता है, जो अल्लाह पाक को बेहद पसंद है। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए लोग इस असरे में ज्यादा से ज्यादा माल अल्लाह की रह में खर्च करते है। अपनी रहमत से अल्लाह पाक अपने उन नेक बंदों के माल में इजाफा कर देता है। अल्लाह पाक को रियाकारी और दिखावा पसंद नहीं है। जो लोग दिखावे के लिए खर्च करते हैं, उन्हें अल्लाह पसंद नहीं करता। ऐसे लोगों का हर अमल बर्बाद हो जाता है। अल्लाह पाक अपने उन बंदों से बेहद खुश होता है, जो अपने रब्ब की रजा के लिए अपना सारा कार्य करते है, उनका कोई काम दिखावे के लिए नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed