फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता बर्दाश्त नहीं

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता बर्दाश्त नहीं

Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता बर्दाश्त नहीं
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के पति विनोद अग्रवाल ने कहा कि परिषद नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर निर्माण कार्य मानक के विपरीत हुआ तो ठेकेदार का भुगतान रोकने के साथ संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। यह बातें नगर में हो रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार और अधिकारियों को चेताते हुए उन्होंने कही।
विज्ञापन

श्री अग्रवाल शुक्रवार की देर शाम नगर के फाक्सगंज मुहल्ले में हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे। निर्माण कार्य में निर्धारित मानक में घोर लापरवाही देख उनकी त्योरी चढ़ गई। ठेकेदार और जेई से नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य रुकवाया और निर्माणाधीन नाली को ध्वस्त करते मानक के अनुसार निर्माण करने का आदेश दिया। उसके बाद छावनी लाइन मुहल्ले में हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। कार्य को गुणवत्तापूर्ण देख संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने नगर की स्थानीय जनता से निर्माण कार्य के प्रति बात की और कहा कि यह निर्माण कार्य उनकी सुगमता और सरलता के साथ नगर के विकास के लिए किया जा रहा है। अगर निर्माण कार्य से असंतुष्ट हों तो तुरंत आपत्ति करें, और अपने सभासद को सूचित करें उनसे अगर संपर्क न हो तो सीधा उन्हें सूचना दें। इस अवसर पर नपा जेई विवेक कुमार बिंद, सभासद प्रतिनिधि अशोक कुशवाहा, रूपक तिवारी, अजय कुशवाहा, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, प्रशांत राय सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed