फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम-खम

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम-खम

Mon, 24 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम-खम
गाजीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर ग्रामसभा चौरा के खेल मैदान में राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद सहित गैर जनपदों के पहलवानों ने जोर आजमाइश करते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दो बार गाजीपुर के अभिमन्यु रह चुके खरभान यादव इस वर्ष भी अपने विरोधी को जबरदस्त पटखनी देते हुए अभिमन्यु होने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव की मां पूर्व विधायक किसमतिया देवी ने पहवान राजू यादव एवं उमा यादव हाथ मिलावकर किया। राजस्थान के मूल निवासी और मेरठ हास्टल से कुश्ती क्षेत्र में अपने आप को आगे बढ़ा रहे हैं नितिन और मेरठ हास्टल के धर्मेंद्र चौहान के बीच 21000 रुपये की इनामी कुश्ती का जोरदार मुकाबला हुआ। नितिन पहलवान ने धर्मेंद्र चौहान को पटखनी देते हुए विजय हासिल की। नितिन पहलवान को चंद्रा ट्रैक्टर आरकेबीके की तरफ से एक एलईडी टीवी तथा आयोजन मंडल दल की तरफ से 21000 का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही ग्रामसभा चौरा के युवा पहलवान लक्ष्मण यादव, अजीत यादव ने भी जोर आजमाइश करते हुए दोनों पहलवानों ने गांव के गरिमा को बरकरार रखते हुए अपने विरोधियों को पटखनी देने का काम किया। दो बार गाजीपुर के अभिमन्यु रह चुके खरभान यादव इस वर्ष भी अपने विरोधी को जबरदस्त पटखनी देते हुए अभिमन्यु होने का गौरव प्राप्त किया। रेफरी की भूमिका अंतरराष्ट्रीय कोच नंद लाल यादव ने निभाई। दंगल का संचालन नगीना पांडे तथा जोखू यादव ने किया। आयोजक ग्राम प्रधान संतोष यादव ने पूर्व विधायक किसमतिया देवी का आभार जताया। ग्राम प्रधान की माता लीलावती यादव ने पूर्व विधायक को चांदी का मुकुट एवं अमरावती यादव ने अंग वस्त्र तथा ग्राम प्रधान चौरा द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हिरण सिंह, अमरनाथ यादव, अमरजीत यादव, पहलवान कंगल यादव, फूलचंद यादव, नंदलाल यादव, नागा यादव, शिवमूरत यादव, सुखराम पहलवान, बुद्धन यादव, अशोक यादव, कुलदीप यादव, संदीप यादव, भोला यादव सोनू यादव, सुनील यादव, कल्लू यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed