फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   योगी के बजट को सता पक्ष ने सराह, विपक्ष ने नकारा

योगी के बजट को सता पक्ष ने सराह, विपक्ष ने नकारा

Wed, 12 Jul 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
योगी के बजट को सता पक्ष ने सराह,  विपक्ष ने नकारा
औड़िहार। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रस्तुत बजट को सत्ता पक्ष में पूरी तरह सराहा है तो विपक्ष ने इस औचित्यहीन बजट करार देते हुए कहा है कि इस बजट से किसी का भला होने वाला नहीं है। यह बजट केवल आश्वासनों का पुलिंदा है।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता सचिदानन्द सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार भाजपा के नेतृृत्व वाली सरकार ने किसानो का हर तरह से हित साधने वाला बजट प्रस्तुत कर उनकी रहनुमाई की है। किसानों की कर्ज माफी से लगायत उन्हें अच्छी खेती के अवसर सुलभ कराने तथा उन्हें हर प्रकार का अवसर दिए जाने का बजट प्रस्तुत कर योगी सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा की कथनी और करनी मे कोई अंतर नही है। सत्ता पक्ष के अन्य नेताओं ने भासपा के रविन्द्र नाथ एवं अन्य नेताओ ने कहा कि यह बजट किसानों, उद्यमियों समेत हर वर्ग के लोगों को राहत देने वाला है। प्रस्तुत बजट से सबका साथ और सबका विकास का नारा पूरी तरह से फलीभूत व सफल होगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर विपक्ष के नेताओ मे सपा के जफर एडवोकेट तथा छोटेलाल यादव ने कहा कि बजट पूरी तरह से नकारने योग्य है। इस बजट में सीधे-सीधे किसी को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। चुनावी तैयारी के तहत जनता को लुभाने के दृष्टिकोण से प्रस्तुत इस बजट में खामियां ही खामियां है। किसानों के कर्ज माफी की घोषणा में कई कानूनी पेच आड़े आएगें। इससे ऋण के बोझ से दबे किसानों का उद्धार नहीं होगा। बसपा के रजई यादव और कांग्रेस के वीरेंद्र चौबे ने भी बजट को बेमतलब बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed